पुतला जलाने से नाराज महिला सभा ने किया प्रदर्शन
भाजपा की ओर से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला जलाने से नाराज समाजवादी महिला सभा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं की आवाज दबाती रही है।
भाजपा ने महिलाओं को कभी न्याय नहीं दिया है। भाजपा पीडीए का हक छीनना चाहती है। महिला आरक्षण पर भाजपा के मन में खोट है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और वास्तविक भागीदारी को लेकर उठाई जा रही मजबूत आवाज का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है।