फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर पर धावा बोल कर चाकू से हमला, तीन घायल, भाजपा नेता बैठे धरने पर; लगे पुलिस विरोधी नारे

Tue, 09 Apr 2024 12:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: मारपीट कर चाकू से हमला करने के मामले में चितईपुर पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही थी। इस पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चितईपुर थाने पर धरना देते भाजपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के करमाजीतपुर में रहने वाले बीएचयू के कर्मचारी के घर में घुसकर लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। आरोप है कि चितईपुर थाने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल करने लगी।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर मेयर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह पहुंच कर। खबर लिखे जाने तक वे लोग एडीसीपी काशी जोन से बातचीत कर रहे थे।



सूचना पाकर पहुंचे भाजपा नेताओं से भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और तहरीर बदलने को लेकर नोकझोंक भी हुई। चितईपुर थाने के सामने ही पीड़ित परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। सभी चितईपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनके घर उत्पात मचाया। लाठी-डंडा और चाकू से किए गए हमले में घायल उनके घर के विनीत सिंह, अंकित सिंह और कृष्ण सिंह दो घंटे तक चितईपुर थाने पर ही बैठे रहे। पुलिस ने उनका प्राथमिक उपचार तक नहीं कराया। इसके चलते घायल अंकित सिंह चितईपुर थाने पर ही बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पाकर भाजपा नेता अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, शत्रुधन पटेल, विक्रम विज, मंचल मिश्र, राकेश पटेल के साथ ही इलाके के पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता भी चितईपुर थाने पहुंच गए। सभी का कहना था कि लापरवाही बरतने वाले चितईपुर थाने के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें