फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगे के बयान पर भड़के भाजपाई: वाराणसी में जिला मुख्यालय के बाहर जमकर लगाए नारे, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Mon, 26 Oct 2026 01:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला मुख्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हमलावर हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह वाराणसी में जिला मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में भाजपाई जुट गए और विरोध प्रदर्शन का एलान किया।

विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वाराणसी जिला मुख्यालय के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन भी किया। मौके पर भाजपा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। साथ ही मंत्री दया शंकर दयालु भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। वहीं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें