फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में भाजपा नेता की एसयूवी कार ने छात्रों को कुचला, फूटा गुस्सा 

Sat, 15 Jun 2019 10:12 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

- नाराज छात्रों ने गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
- बाइक सवार छात्र के दोनों और छात्रा के एक हाथ में फ्रैक्चर, ट्रामा सेंटर में भर्ती
विज्ञापन
बीएचयू में एसयूवी कार से दो छात्रों को कुचले जाने के बाद की तस्वीरें - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में तेज रफ्तार एसयूवी ने शनिवार दोपहर बाइक सवार दृश्य कला संकाय के छात्र और छात्रा को कुचल दिया। दोनों गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने ही घटना से नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ कर एसयूवी में आग लगा दी। करीब आधा घंटा बाद पहुंचे दमकल दस्ते ने आग बुझाई। 

विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे जिस एसयूवी से दुर्घटना हुई वह सीर गेट की ओर जा रही थी। विधि संकाय तिराहे पर दृश्य कला संकाय की ओर से एंफीथिएटर मैदान की ओर जा रहे पल्सर सवार दृश्य कला संकाय के छात्र राकेश कुमार और छात्रा अंजूलता को कार ने टक्कर मार दी। गति ज्यादा होने के कारण एसयूवी में फंसी पल्सर करीब 50 मीटर घिसटती चली गई। 

एसयूवी पर आगे भाजपा का झंडा लगा था और पीछे हरे व लाल रंग में रणवीर सिंह लिखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एसयूवी में सवार लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर सीर गेट की ओर भाग निकले। छात्रों ने पुलिस अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। उधर, ट्रामा सेंटर में भर्ती राकेश के दोनों हाथों में फ्रैक्चर है और मुंह पर चोट लगी है, जबकि अंजूलता के हाथ में फ्रैक्चर है। सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय और एसपी सिटी दिनेश सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे और छात्र-छात्रा से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें