फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: भाजपा नेता ने सरकारी गनर के लिए दर्ज कराया हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा, ऐसे हुई करतूत उजागर

Mon, 31 Jul 2023 09:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा काशी क्षेत्र के नमामि गंगे विभाग के सह संयोजक उज्ज्वल वर्मा ने खुद के हत्या के प्रयास और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से जांच की तो उज्ज्वल वर्मा का झूठ पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
भाजपा काशी क्षेत्र के नमामि गंगे विभाग का सह संयोजक उज्ज्वल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी गनर पाने के लिए भाजपा काशी क्षेत्र के नमामि गंगे विभाग के सह संयोजक उज्ज्वल वर्मा ने खुद के हत्या के प्रयास और धमकाने की झूठी कहानी गढ़ डाली। तहरीर देकर कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से जांच की तो उज्ज्वल वर्मा का झूठ पकड़ा गया। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को उज्ज्वल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा, फिर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बुलानाला निवासी उज्ज्वल वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की रात 9:45 बजे दारानगर से मैदागिन की ओर जा रहा था। मैदागिन पानी टंकी के समीप वह लघुशंका के लिए रुका। उसने देखा कि जलकल विभाग के कार्यालय से कुछ लोग थर्मस में पानी भर कर ले जा रहे थे। इस पर पूछा कि यहां क्या हो रहा है?
ये भी पढ़ें: भाजपा के मंडल महामंत्री को पुलिस ने उठाया तो कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, जमकर नारेबाजी

कहा था- बाल-बाल बची मेरी जान

उसके सवाल पर एक व्यक्ति ने उससे परिचय पूछा। उसने बताया कि वह भाजपा काशी क्षेत्र के नमामि गंगे विभाग का सह संयोजक उज्ज्वल वर्मा हैं। यह सुनते ही वहां मौजूद त्रिपुरारी चौहान खुद को गुंडा बताते हुए गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर त्रिपुरारी ने हत्या के प्रयास की नियत से उस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

संयोग अच्छा था कि वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके साथी आ गए तो त्रिपुरारी और उसके साथ के लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग कर भाग निकले। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि उज्ज्वल पर किसी और ने फायरिंग नहीं की थी। खुद ही असलहा और कारतूस मंगवाया और फायरिंग कर अपने हत्या के प्रयास की फर्जी कहानी गढ़ी। इसके पीछे उद्देश्य गलत थे। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उज्ज्वल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें