फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: भाजपा नेता की कार ने बुजुर्ग दर्जी को कुचला, मौत, आरोपी अरेस्ट; परिजन बोले- अब घर कैसे चलेगा

Mon, 11 May 2026 12:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के गंभीरपुर क्षेत्र में भाजपा नेता लिखी स्विफ्ट कार की टक्कर से साइकिल सवार दर्जी की मौत हो गई। वह दुकान जा रहे थे, तभी एनएच-4 पर हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल दर्जी ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
दलसिंगार राम की फाइल फोटो और इसी कार से हुआ था हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident: आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गोसाई की बाजार क्षेत्र स्थित नंद पेट्रोल पंप के पास एनएच-4 मार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी दलसिंगार राम (50) के रूप में हुई है। वह गोसाई की बाजार में सिलाई का काम करते थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से अपनी दुकान जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दलसिंगार राम नंद पेट्रोल पंप के पास एनएच-4 मार्ग पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्घटना करने वाली स्विफ्ट कार पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी लिखा हुआ था। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को वाहन समेत हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वाहन चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक दलसिंगार राम चार पुत्रों के पिता थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव और बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजन बिलख कर कह रहे थे कि अब हमारा पालन-पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें