भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने छह जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। वाराणसी महानगर से रिंकू भारतीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची 22 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में वाराणसी महानगर से रिंकू भारतीय को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रविवार, 22 नवंबर को जारी इस सूची में प्रदेश के छह जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
छह जिलों में हुई नियुक्तियां
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जारी सूची के अनुसार, मेरठ महानगर से विश्वजीत सोनकर, अलीगढ़ महानगर से मनोज माहौर, ललितपुर से राहुल श्रीवास, चित्रकूट से अजय वर्मा और सिद्धार्थनगर से संजय गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी रिंकू भारतीय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह घोषणा भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत की ओर से जारी पत्र में की गई है।