फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Foundation Day 2024:भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1909 बूथों पर मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के 1909 बूथों पर पार्टी स्थापना दिवस मनाया। सिगरा स्थित महानगर कार्यालय पर शनिवार को राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा का झंडा फहराया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि आज उन महान विभूतियों को नमन करने का दिन है जिन्होंने वर्षों मेहनत कर भाजपा को ऊंचाई तक पहुंचाया। महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कराए अभूतपूर्व विकास के चलते पूरी दुनिया काशी आना चाहती है। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र राय, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर मौजूद रहे। वहीं, रोहनिया कार्यालय में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें