पार्षद व महिला के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बिंदु माधव वार्ड की भाजपा पार्षद कनकलता मिश्रा और एक महिला के बीच दुर्गाघाट के पास मारपीट का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर अर्चना सेठ के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, महिला ने आरोप लगाया कि पार्षद और उनके पति नलिन नयन मिश्र जमीन पर कब्जा कर सीवर लाइन बिछवाना चाहते हैं। यह जमीन विनयकांत और सरिता शाह की है। जो एनआरआई हैं। उनके जमीन के हम केयर टेकर हैं। मौके पर विरोध करने पर पार्षद ने हाथ छोड़ दिया।
भाजपा पार्षद ने महिला पर आरोप लगाया कि षडयंत्र के तहत वीडियो बनाया गया है। पहले अर्चना ने हाथ छोड़ा था। जिस समय महिला ने मेरे ऊपर हाथ छोड़ा उस समय का वीडियो उसकी बहन ने नहीं बनाया। मेरी ओर से जवाब दिया गया तो महिला की बहन वीडियो बनाने लगी और इसे वायरल कर दिया।