2014 के लोकसभा चुनाव में सपा की तरफ से हारने के बाद पकौड़ी लाल कोल ने घर वापसी की और अपना दल के साथ आगे बढ़े। लोकसभा चुनाव 2019 में पकौड़ी लाल कोल राबर्टसगंज सीट से सातवीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा के सहयोगी दल के प्रत्याशी पकौड़ी लाल इस चुनाव में 2004 वाला जलवा दिखा पाते हैं या नहीं। बता दें कि राबर्टसगंज सीट पर कांग्रेस की तरफ से भगवती प्रसाद चौधरी इस महासंग्राम का हिस्सा बने हैं।
वहीं, सपा-बसपा-रालोद ने संयुक्त प्रत्याशी के रुप में भाई लाल कोल को प्रत्याशी बनाया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राबर्टसगंज सुरक्षित सीट है, इसके चलते सपा-बसपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी भाई लाल कोल और अपना दल (एस) के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल में कांटे की टक्कर होने वाली है।