फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: भाजपा के बूथ अध्यक्ष आभूषण कारोबारी को गोली मारकर लूट, बेटे से भिड़े बदमाश; वारदात से दहशत का माहौल

Thu, 28 May 2026 11:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: दुकान बंद कर घर लौटते समय अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ पर बदमाशों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष व आभूषण कारोबारी को गोली मार दी। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के रास्ते पर बृहस्पतिवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण कारोबारी और भाजपा बूथ अध्यक्ष सुजीत कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

विज्ञापन


मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत कुमार गोधना मोड़ पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मनोहरपुर गांव जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान संयोग से उनका पुत्र अरुण भी साइकिल से वहां पहुंच गया। पिता पर हमला होते देख उसने बदमाशों का विरोध किया। 

इस दौरान बदमाशों और पिता-पुत्र के बीच गुत्थमगुत्था भी हुई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बदमाश सुजीत कुमार के पिट्ठू बैग से नगदी निकालकर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस को सौंपा है, जिसे बदमाशों का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। घायल सुजीत कुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत के साथ नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीओ अरूण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें