घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। घायल सुजीत कुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत के साथ नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीओ अरूण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।