नई सड़क मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी पिछला मोर्चा उपाध्यक्ष द्वारा प्रधान मंत्री पर अनर्गल बयान
- फोटो : Archive
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने जले हुए मोबिल से उनका पुतला भी फूंका। अनूप जायसवाल ने कहा कि लगातार चुनाव हारने की हताशा और निराशा ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से विचलित कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन चंद्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने किया। इस दौरान गोपालजी जायसवाल, धीरेंद्र शर्मा, राहुल और अखिल वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो