वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अहमद नगर बजरडीहा निवासी साड़ी कारोबारी मोहम्मद सलमान ठगी का शिकार हो गए। डेबिट कार्ड बदलकर जालसाज ने उनके खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि वह सुंदरपुर स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने धोखाधड़ी कर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। एटीएम से बाहर निकलने के महज पांच मिनट के भीतर उनके खाते से 94,608.56 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद