फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 2019 में मोदी के सामने धराशायी हो जायेंगे विरोधी

Wed, 24 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बैठक में शामिल डिप्टी सीएम व अन्य पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक का दीप जलाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी जैसे व्यक्तित्व के सामने सभी विरोधी धराशायी हो जायेंगे। सपा, बसपा कांग्रेस तीनों ही दल मुद्दाविहीन हैं। इसलिए ओछी बयानबाजी करके चर्चा में बने रखने का प्रयास कर रहे हैं। आज सपा, बसपा, कांग्रेस आईसीयू में है। झूठ को आधार बनाकर उनका मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में पिछडा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज आप लोग एक एक वोट भाजपा के पक्ष मे डलवाने का संकल्प लेकर यहां से जाएं ताकि 2019 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय देखकर सारे विपक्षी दल कोमा में चले जाएं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले, जो आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। जिन्होंने पिछडा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर पूरे देश में पिछड़ों का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि पीएम ने गांव, गरीब, किसान के विकास एवं उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं, इन योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। 

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पिछडा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान, प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक, सह प्रभारी बृज बहादुर पाठक, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हीरा ठाकुर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2014 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

बैठक में आए लोग - फोटो : amar ujala
उधर, कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 2014 से अधिक सीटों पर भाजपा जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों की प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो रही है।

उसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति की बैठक बाबा विश्वनाथ की नगरी और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रखी गई है। उन्होंने बताया कि कार्य समिति का उद्देश्य एकमात्र संगठन को मजबूत करना है।

वहीं, बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो किया वह सबने देखा और आज वह किसानों के साथ संसद घेरने की बात कर रहे हैं। इसलिए वह आज भी कुछ ऐसा करेंगे जो खबर बन जाएगी। अनुपमा जायसवाल ने कहा 31 अक्टूबर तक सभी स्कूलों में स्वेटर बंट जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें