फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को मारी गोली: कुछ दिन पहले जेल से आया था बाहर, पत्नी और साले पर हमले का आरोप

Sat, 13 Aug 2022 11:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

रॉबर्ट्सगंज में अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। युवक ने अपनी पत्नी और साले पर हमले का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज के सेहुआ गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए । आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी तियरा भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर गांव निवासी महेंद्र पासवान (32) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार से अपने घर जाने के लिए निकला। बाइक से गांव के पास पहुंचा ही था कि दो लोगों ने उसे रोक लिया। महेंद्र का आरोप है कि बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली हाथ में लगने से वह बाइक से गिर गया । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे इस्पेक्टर दिनेश पांडे ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक घायल का कहना है कि उसकी पत्नी और सालों ने उस पर हमला कराया है । इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है । जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल भी जानलेवा हमला करने के मामले में जेल जा चुका है। जेल कुछ दिन पहले ही छूट कर आया है। घायल का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है । इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें