फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार के बाद लौट रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Fri, 28 Feb 2020 12:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार की रात नौ बजे ईंट-लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक का पीछा करने में बाइक सवार चाचा भी घायल हो गया।

विज्ञापन


रामेश्वर बिंद (45) पुत्र शिवमूरत ग्राम छातो अहरौरा निवासी अपने साढू ललित बिंद के पिता बनारसी बिंद निवासी चनौली के दाह संस्कार में रैपुरिया स्थित श्मशान घाट पर गए थे। देर शाम दाह संस्कार के बाद रामेश्वर बिंद अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।

बाइपास मार्ग पर नरायनपुर स्थित रेलवे पुल के पास वाराणसी को जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से रामेश्वर बिंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर के साथ भाग रहे चालक का पीछा करने में मृतक के बाइक सवार चाचा श्रवण बिंद भी घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


नरायनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण नरायनपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गये। महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। मृतक रामेश्वर बिंद हाइवा ट्रक चालक था और तीन भाइयों में बीच का था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें