फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटे मांगते थे हिसाब, आहत होकर पिता ने छोड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी सीताराम पटेल (75) के लापता होने के मामले में पुलिस ने उन्हें ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि वह किसी आपराधिक घटना के शिकार नहीं हुए थे, बल्कि बेटों की ओर से पैसों का हिसाब मांगे जाने से आहत होकर घर से चले गए थे। पुलिस के अनुसार, 23 मई को सीताराम पटेल के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों ने कपसेठी थाने में तहरीर दी थी। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने उनका अपहरण कर लिया है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी विकास मौर्या ने बताया कि सीसी फुटेज और लोगों से पूछताछ कर उन्हें बनकट से बरामद कर लिया। सीताराम पटेल ने बताया कि बेटे अब पैसों का हिसाब मांग रहे। परेशान कर रहे हैं। आहत होकर पहले जौनपुर, प्रयागराज और कटनी घूमते रहे। जो पैसा पास था उसी से भोजन करते और जहां जगह मिलती सो जाते थे। लौटकर बनकट आ गए और यहीं रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें