फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, गांव में मचा कोहराम

Fri, 19 Jun 2020 04:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार के पास अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  मृत युवक सूर्यप्रकाश यादव उर्फ गुड्डू 28 कोपागंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी था। गुरुवार की रात युवक खाना खाकर अपने घर से ट्यूबवेल पर सोने जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान इंदारा बाजार के पास अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए 13-14 फीट गहरे गड्ढे में युवक बाइक सहित गिर गया। इस दौरान पानी मे डूबने से बाइक सवार की मौत हो गई। घंटों बाद कुत्तों की भौंकने की आवाज़ पर जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो बाइक सहित एक व्यक्ति उसमें गिरा पड़ा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसको गड्डे से बाहर निकाला तो उसकी पहचान हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था।

परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में रेलवे के प्रति काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है की रेलवे द्वारा पुल निर्माण बीच में रोकने से रेलवे लाईन के वजह से गांव दो भागों में बंट गया है। जिससे हमें इसी रास्ते से आना जाना लगा रह रहा है। सूचना पर पहुंची कोपागंज की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है युवक का घर बड़ागांव में था, जबकि ट्यूबवेल घर से दूर सरायमख्खन गांव में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें