फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खड़े ट्रैक्टर में टकराई बाइक, मार्कंडेय महादेव मंदिर के पुजारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के लिए
विज्ञापन

फोटो-

खड़े ट्रैक्टर में टकराई बाइक, मार्कंडेय महादेव मंदिर के पुजारी की मौत
आजमगढ़-गाजीपुर बॉर्डर के समीप अमेदा पुल के पास हाईवे पर हादसा, बाइक पर बैठे दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी



चौबेपुर (वाराणसी)। आजमगढ़-गाजीपुर बॉर्डर के समीप अमेदा पुल के पास हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर में टकराकर मार्कंडेय महादेव मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम कैथी घाट पर दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कैथी गांव निवासी संजय गिरी (40) अपने साथी आदित्य गिरी और हिमांशु गिरी के साथ अपने ससुराल गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के मंगारी गए थे। शनिवार की रात एक ही बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। लगभग 9 बजे आजमगढ़-गाजीपुर बॉर्डर के समीप अमेदा पुल के पास उनकी बाइक खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। हादसे में संजय गिरी के सिर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय गिरी को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार आदित्य गिरी और हिमांशु गिरी भी घायल हैं। संजय गिरी मार्कंडेय महादेव मंदिर में पुजारी के साथ ही होमगार्ड भी थे। संजय के दो बेटे लव गिरी और कुश गिरी, पत्नी और परिजन रो-रोकर बेहाल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें