फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 हजार वाहनों का किया गया चालान, 104 वाहन सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन में वाहन लेकर सड़कों पर अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। लॉकडाउन घोषित होने से लेकर अब तक जिले भर में 61,398 वाहनों का चालान कर पुलिस ने 104 वाहनों को सीज किया। इस दौरान सड़क पर वाहन चालकों से एक लाख 28 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना भी वसूला गया। जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में शुक्रवार को 39 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया। इस दौरान 47 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही 673 वाहनों का चालान कर एक वाहन सीज किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जो लोग सड़क पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए हुए दो पहिया और चार पहिया वाहनों से अनावश्यक घूमते मिलते हैं, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही वह भी कार्रवाई की जद में आते हैं जो निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को वाहन में बैठा कर घूमते हैं। सभी से अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें