फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तियों में घुसा पानी, काटी गई तटवर्ती इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पैनल में खराबी से चेतगंज में आपूर्ति ठप, जनता परेशान
विज्ञापन

क्रासर
82 गांवों में बीस घंटे बाद आई बिजली
चोलापुर फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी/सेवापुरी/दानंगज। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को भी बिजली गुल हो गई। पैनल में खराबी के चलते चेतगंज मेें आपूर्ति बाधित रही। सुबह से बिजली गुल रही। जो दोपहर बाद आई। क्षेत्र की जनता कई बार फोन किया लेकिन उपकेंद्रों के फोन नहीं उठे। इसके अलावा भदैनी, नरिया, बेनियाबाग, भेलूपुर, शंकुलधारा, भिखारीपुर, बीएचयू, काशी, मैदागिन, तरना, कोईलहवां, लेढुपुर, मंडुवाडीह और चांदपुर में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। औरंगाबाद, कालीमलाल, वरुणा पार इलाके में भी लोग बिजली की आवाजाही से परेशान रहे। उधर लंका में भी ट्रिपिंग के चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। अधीक्षण अभियंता प्रथम-द्वितीय विजयपाल और दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं हुई है। छिटपुट गड़बडि़यों को क्षेत्रीय अधिकारियों ने दुरुस्त कराया गया। उधर अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि काशी विद्यापीठ के हैप्प्पी माडल फीडर से बुधवार की सुबह 11 से 3 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
उधर विद्युत उपकेंद्र सेवापुरी के सभी चारों फीडर पर बीस घंटे से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कतवारूपुर में हाईटेंशन के क्रास आयरन में फाल्ट आने के कारण सोमवार की शाम से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके चलते कपसेठी कालिकाधाम, शकलपुर, रामेश्वर के 82 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। मंगलवार को दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता राज कुमार ने बताया कि फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर विकास खंड चोलापुर अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर बुधवार को सुबह 9 बजे स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि चोलापुर उपकेंद्र पर बुधवार की सुबह 9 बजे बिजली काटी जाएगी और शाम 5 बजे आपूर्ति चालू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें