फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली पुलिस की बड़ी लापरवाही: चकरघट्टा थाने से लूट का आरोपी हुआ फरार, गांव से लेकर जंगल तक खोज रही टीम

Fri, 09 Jul 2021 11:21 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

किराना व्यवसायी से लूट का आरोपी चकरघट्टा थाने से शुक्रवार की भोर फरार हो गया। सूचना के बाद महकमे में खलबली मच गई है। आरोपी को दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस गांव से लेकर जंगलों तक खाक छान रही है। 
 
विज्ञापन
चकरघट्टा थाने से फरार आरोपी संदीप कुमार उर्फ रवि। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस की सक्रिय कार्यशैली पर लूट के आरोपी ने धंबा लगा दिया। शुक्रवार की भोर में थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लूट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। मामला चंदौली जिले के चकरघट्टा थाने का है।

विज्ञापन


दरअसल, किराना व्यवसायी से लूट का आरोपी चकरघट्टा थाने से शुक्रवार की भोर फरार हो गया। सूचना के बाद महकमे में खलबली मच गई है। आरोपी को दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस गांव से लेकर जंगलों तक खाक छान रही है। 

चकरघट्टा पुलिस की यह लापरवाही उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में विगत दिनों डिलीवरी बॉय के साथ हुई लूट का आरोपी संदीप कुमार उर्फ रवि शुक्रवार की भोर में थाने से फरार हो गया। जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। उसे दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने का दावा कर रही है। अभियुक्त अपराध संख्या 28/21 धारा 394 और 412 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


चंदौली पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के थाने से फरार होने की जानकारी मिली है। वह कैसे और किन परिस्थितियों में भागा है, इसका पता लगाया जा रहा है। बहरहाल यह पुलिस की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें