लाइब्रेरी में हैं पाठ्य पुस्तकें और पांडुलिपियां
सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्रों की जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ ही प्राचीन ग्रंथ भी रखे हैं। इसके अलावा पांडुलिपियां भी एक जगह रखी हैं। विधि संकाय, राजनीति विज्ञान के छात्रों को लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही की जानकारी मिल सके, इसके लिए भी यहां हर साल की विधानसभा, लोकसभा की कार्यवाही का रिकार्ड सुरक्षित रखा गया है।
हर दिन एक हजार से अधिक छात्र ले जाते हैं पुस्तक
बीएचयू की लाइब्रेरी में हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा पुस्तक इशु कराने आते हैं। इसके अलावा पहले से पुस्तक ले जाने वाले छात्र-छात्रा वापस करने भी आते हैं। कोरोना काल से पहले हर दिन एक हजार से अधिक छात्र किताब लेने जाते थे। अब जबकि बीएचयू खुल गया है और छात्र-छात्रा लाइब्रेरी में पहुंच रहे हैं। इस समय भी हर दिन 1000 से 1200 छात्र किताब लेने आ रहे हैं। 300 से 400 किताब वापस करने पहुंच रहे हैं।
लाइब्रेरी का विस्तार किया जाना है। यहां करीब 500 छात्रों के बैठने की सुविधा के अलावा किताबों के रखने को भी पर्याप्त जगह मिल जाएगी। - डीके सिंह, लाइब्रेरियन, बीएचयू