फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: ट्रेन के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक, लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ और फिर...

Wed, 26 Apr 2023 07:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कादीपुर स्टेशन पर लोको पायलट की शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कादीपुर स्टेशन से पहले एक व्यक्ति ट्रैक से बाइक निकाल रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ से मऊ जा रही ट्रेन मंगलवार को हादसे का शिकार होने से बची। सुबह करीब 11.30 बजे कादीपुर स्टेशन से पहले ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई। इंजन में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक बाइक घिसटती रही। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इंजन में फंसी बाइक को कटर की मदद से काटकर अलग किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur News: हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने घर में लगाई फांसी, मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

कादीपुर स्टेशन पर लोको पायलट की शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कादीपुर स्टेशन से पहले एक व्यक्ति ट्रैक से बाइक निकाल रहा था। बाइक का पिछला पहिया ट्रैक में फंस गया तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन देखते ही वह व्यक्ति बाइक को छोड़कर भाग गया। आरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक केस दर्ज कर बाइक के नंबर प्लेट की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें