सिगरा स्टेडियम के 26 तैराक नए सत्र में बीएचयू के स्वीमिंग पूल में प्रशिक्षण लेंगे। वाराणसी डिस्टि्रक्ट सेंट्रल स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव शंभू प्रसाद ने इस बाबत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया था। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बीएचयू में प्रशिक्षण कराने का आश्वासन दिया है। शंभू प्रसाद ने बताया कि मई में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता होनी है। सिगरा स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के उद्घाटन के बाद भी उसे खिलाड़ियों के लिए नहीं खोला गया है। इस वजह से आगामी प्रतियोगिता के लिए तैराकी के खिलाड़ी बीएचयू के स्वीमिंग पूल में प्रशिक्षण लेंगे।