बीएचयू की प्रो. ज्योति रोहिल्ला नव नालंदा महाविहार की शैक्षणिक परिषद की सदस्य नामित
बीएचयू के कला इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति रोहिल्ला को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय नव नालंदा महाविहार की शैक्षणिक परिषद का एक्सटर्नल सदस्य नामित किया गया है। प्रो. रोहिल्ला का यह नामांकन तीन साल की अवधि के लिए किया गया है। विवि की शैक्षणिक परिषद उच्चतम अकादमिक निकाय है, जो शैक्षणिक नीतियों के निर्माण, कोर्स के विकास, अनुसंधान गतिविधियों और अकादमिक गुणवत्ता से जुड़े कई बड़े निर्णयों में केंद्रीय भूमिका निभाती है। प्रो. रोहिल्ला भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज और ज्ञान प्रवाह की भी शैक्षणिक परिषद की सदस्य भी हैं।