काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 103वें दीक्षांत समारोह की तारीख पर मुहर लग गई है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 16 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया गया है। तारीख तय होने के साथ दीक्षांत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आयोजित समिति के गठन की प्रक्रिया के साथ ही मेधावियों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।
बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए 16 दिसंबर की तिथि तय की गई है। अब अलग-अलग आयोजन समितियां गठित की जाएंगी। पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भी तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्य अतिथि के नाम पर भी जल्द ही मुहर लगा दी जाएगी। इसके लिए कार्यकारिणी परिषद, विद्या परिषद की बैठक भी जल्द ही बुलाई जाएगी।
-
बीते साल एक साथ तीन सत्र का मना था दीक्षांत समारोह
बीएचयू में कोरोना संक्रमण के कारण दो सत्र के दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। पिछले साल 10 दिसंबर को एक साथ तीन सत्रों (वर्ष 2020, 2021 और 2022) का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। वर्ष 2020 के 11750, वर्ष 2021 के 12032 और वर्ष 2022 के 14114 सफल विद्यार्थियों को डीलिट, पीएचडी, एमफिल, स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधियां वितरित की गई थीं।