अंतरराष्ट्रीय हॉकी दिवस पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड में इंटरनेशनल हॉकी डे धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को खेले गए पहले मैच में बीएचयू गर्ल्स ने अंडर 14 बॉयज को 2-1 से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में बीएचयू हॉकी टीम ने मालवीय स्पोर्टिंग को 4-2 से पराजित किया। इस दौरान डॉ. मयंक नारायण सिंह, हॉकी के चेयरमैन डॉक्टर अखिल मल्होत्रा ,बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी हॉकी के इंचार्ज डॉक्टर प्रदीप, महासचिव प्रोफेसर बीसी कापरी, सचिव डॉ राजीव कुमार सिंह, प्रोफेसर अर्चना सिंह मौजूद रहे।