फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: यशोवर्धन के नाबाद 99 रन से विश्वविद्यालयीय क्रिकेट टीम जीती, चुने गए मैन ऑफ द मैच

Mon, 02 Dec 2024 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के क्रिकेट खिलाड़ी यशोवर्धन सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन से मुंबई में चल रहे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय विश्वविद्यालय टीम ने जीत हासिल किया। 
विज्ञापन
बीएचयू के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी यशोवर्धन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हरफनमौला खिलाड़ी यशोवर्धन सिंह के नाबाद 99 रन की बदौलत भारतीय विश्वविद्यालयीय क्रिकेट टीम ने मैच जीत लिया। मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसमें भारतीय विश्वविद्यालय टीम ने ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालयीय टीम को हरा दिया।

प्रतियोगिता के तीसरे टी-20 मैच में यशोवर्धन ने 99 रनों की नाबाद पारी खेली और गेंदबाजी में दो विकेट भी हासिल किए। इसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयीय टीम को 115 रनों से हराया। भारतीय विश्वविद्यालय टीम ने पहले ही बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 245 रन बनाया।
विज्ञापन


यशोवर्धन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू उपाध्यक्ष प्रो. एसवीएस राजू, महासचिव प्रो. बीसी कापरी, कोच डॉ. वैभव राय, धैर्यवर्धन सिंह, पियुषवर्धन सिंह ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें