फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू और मंदिर के लिए जारी होगा पास

Thu, 18 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन ने सेवादारों को परिचय पत्र जारी करने का फैसला किया है। बीएचयू के दीक्षांत समारोह के लिए भी बाकायदा पास जारी होगा।
विज्ञापन

रविदास मंदिर में मत्था टेकने के बाद मोदी बीएचयू के शताब्दी दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। यहां वह 1:40 घंटे रहेंगे। उनके आगमन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर बुधवार को कमिश्नरी के एनआईसी में हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि हर स्तर पर पुख्ता रणनीति बनाई जाए। कान्फ्रेंसिंग में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दीक्षांत समारोह में चिह्नित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इन्हें आयोजन से पहले पास जारी कर दिए जाएंगे। प्रशासन को सबसे अधिक चिंता बीएचयू के दीक्षांत समारोह की है। जेएनयू प्रकरण की आंच कई विश्वविद्यालयों तक पहुंची है। ऐसी स्थिति में किसी भी शख्स को बिना पुख्ता पहचान के समारोह स्थल पर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
समारोह में शामिल होने वालों की सूची पहले ही तैयार कर बाकायदा उन्हें पास जारी किया जाएगा। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही वे समारोह स्थल तक पहुंच पाएंगे। इसके अलावा आयोजन स्थल पर छोटे-छोटे ब्लॉक बनाकर सुरक्षाकर्मियों के घेरे में लोगों को रखा जाएगा ताकि किसी प्रकार का व्यवधान होने पर तत्काल उस पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी एसके भगत, डीआईजी डॉ. संजीव गुप्त, डीएम राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ विशाख जी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें