फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा बीएचयू लिखेगा बुलंदी की नई इबारत

Sun, 21 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर मैदान पर दोपहर में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीक्षांत भाषण देंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी। शनिवार को केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि विश्वविद्यालय के 98वें दीक्षांत में कुल 11620 उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन



कुलपति ने कहा कि शताब्दी वर्ष में आयोजित दीक्षांत समारोह यादगार होगा। बताया कि संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्र श्रीकांत मिश्रा एवं धीरज पांडेय को स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए चांसलर मेडल, स्व. महाराजा विभूति नारायण सिंह पदक और बीएचयू पदक दिया जाएगा।


इसी प्रकार प्रशस्ती सिंह को विज्ञान संकाय की स्नातक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए चांसलर पदक, महाराजा विभूति नारायण सिंह पदक से नवाजा जाएगा। बीएससी आनर्स गणित में सर्वाधिक अंक पाने वाली पंखुड़ी जैन को बीएचयू पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2015 की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 406 छात्र-छात्राओं को पदक व पुरस्कार दिए जाएंगे। शताब्दी दीक्षांत समारोह में डीलिट की एक, पीएचडी की 414, एमफिल की 37, स्नातकोत्तर की 4274 और स्नातक की 6894 उपाधियां प्रदान की जाएंगी।


उन्होंने बताया कि दीक्षांत मंडप में एक दीर्घा तैयार की जा रही है, जिसमें विश्वविद्यालय के सौ वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की शैक्षिक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। पीएम मोदी को इस दीर्घा का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें