उम्मीदवार को पंजीकृत कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में अनिवार्य विषय में अध्ययन किया होना चाहिए, तभी पात्रता पूरी मानी जाएगी। स्नातक में मन पसंद विषयों के साथ प्रवेश मिलने में बीएचयू की समकक्षता समिति की बड़ी भूमिका होगी। 12वीं तक जो पढ़ाई की है उससे संबंधित विषय रजिस्ट्रेशन करते समय ऑनलाइन फॉर्म में नहीं मिला है तो फिर उससे संबंधित या फिर अन्य विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसे भी पढ़ें; Indian Railway: आसान होगा सफर, अब एसी के साथ जनरल डिब्बे में भी मिलेगा खाना, जानें- कितना देना होगा शुल्क
शैक्षणिक विवरणों को भरते समय, पोर्टल पर आवेदन पत्र में मिले सूचीबद्ध विषयों के साथ आपको अपने अध्ययन किए गए विषयों का मिलान करना होगा। यदि कोई विषय सूचीबद्ध नहीं हैं, तो इस स्थिति में अन्य के विकल्प को चुनना होगा या फिर विषय सूची से उसे उसके नजदीकी किसी विषय के साथ मिलान किया जा सकता है। यहां पर अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए और सूचीबद्ध विषयों के मिलान की जिम्मेदारी बीएचयू की समकक्षता समिति को दे दी जाएगी। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर स्नातक अभ्यर्थियों की योग्यता तय होगी। इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।