फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: बीएचयू में पीएचडी की 1768 सीटें भरेंगी, 16 संकायों में 16 दिसंबर तक होंगे आवेदन; पांच जनवरी से इंटरव्यू

Thu, 04 Dec 2025 04:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News:  बीएचयू में पीएचडी की 1768 सीटों पर प्रवेश के लिए 16 संकायों में 16 दिसंबर तक आवेदन होंगे। वहीं प्रवेश के लिए इंटरव्यू पांच जनवरी से 16 जनवरी तक होंगे।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के 16 संकायों में 1768 सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए पीएचडी आवेदन बुधवार रात को शुरू हो गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर तय की गई है। प्रवेश के लिए इंटरव्यू पांच जनवरी से 16 जनवरी तक होंगे। वहीं 24 जनवरी से पांच फरवरी तक रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


17 दिसंबर को अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में हुई त्रुटि को सुधार सकते हैं। पीएचडी सूचना बुलेटिन बीएचयू प्रवेश पोर्टल bhuonline.in पर जारी कर दी गई है। इसमें पीएचडी विषयों को संचालित करने वाले विभागों, जेआरएफ और नेट मोड के अंतर्गत श्रेणी वार सीट मैट्रिक्स और संकाय वार सीटों की पूरी जानकारी दी गई है।

Trending Videos

हर एक अभ्यर्थी को मिलेगा एक डिटेल अंक-पत्र

हर विभाग की कुल सीटों पर आरक्षण लागू किया गया है। पहले चरण के बाद खाली रह गईं सीटों के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस वर्ष हर एक अभ्यर्थी को एक डिटेल अंक-पत्र दिया जाएगा। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले नियमावली, पात्रता शर्तें, सीट मैट्रिक्स और प्रवेश कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक पीएचडी बुलेटिन में पढ़ लें।

इसे भी पढ़ें; काशी तमिल संगमम: पुष्पवर्षा व डमरू वादन के साथ अतिथियों का स्वागत, विश्वनाथ धाम में दर्शन कर ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

पीएचडी आवेदन से जुड़ी टाइमलाइन 

  • तीन दिसंबर से 16 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन
  • 17 दिसंबर को त्रुटि सुधार पोर्टल।
  • 20-24 दिसंबर तक कॉल लेटर जारी होगा।
  • डॉक्यूमेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन और इंटरव्यू पांच जनवरी 2026 से 16 जनवरी तक होगा।
  • रिजल्ट, ऑफर लेटर और फीस जमा करने का लिंक 24 जनवरी से पांच फरवरी तक मिलेगा।
  • पहले राउंड का प्रवेश पांच फरवरी तक चलेगा।
  • रिपोर्टिंग के लिए 10 फरवरी तक कैंपस में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें