बीएचयू में शनिवार को केसकेडिंग ट्रेनिंग (शृंखलाबद्ध प्रशिक्षण) की शुरुआत की गई। इसके तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों में सेवा-भावना को गहराई से विकसित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रशासन को नियम-आधारित से भूमिका-आधारित और नागरिक-केंद्रित बनाते हुए कर्मचारियों के दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान को बेहतर करेगा। यूजीसी ने इसके लिए बीएचयू के संकायों से कुल 51 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित कर तैयार किया है। अब 30–35 प्रतिभागियों के बैच में ट्रेनिंग कराए जाएंगे। इन्हें दो मास्टर ट्रेनर्स सह-प्रशिक्षक के रूप में संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। 8 सितंबर को विधि संकाय, 9 को महिला महाविद्यालय और 10 सितंबर को कला संकाय में आईजी ओटी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेनिंग दी जाएगी।