फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में स्कूलों में 3 प्रधानाचार्य समेत 63 शिक्षक होंगे नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के तीन स्कूलों में तीन प्रधानाचार्य समेत 63 शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी। 36 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक वेतन मिलेंगे। इसमें टीजीटी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पीजीटी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और पीआरटी प्राइमरी टीचर परीक्षाएं क्वालिफाई की योग्यताएं मांगी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी रखी गई है। पोर्टल www.bhu.ac.in/rac के माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य वर्ग को 1000 और आरक्षित वर्ग को 500 रुपये देने होंगे, जो नॉन रिफंडेबल होंगे।इसमें सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और रणवीर संस्कृत स्कूल में तीन प्रधानाचार्यों की भी नियुक्ति होनी है। प्राइमरी में 14, टीजीटी में 29 और पीजीटी में आठ सीटों पर शिक्षकाें की नियुक्तियां होंगी। सबसे ज्यादा पांच पदों पर सोशल स्टडी, चार पदों पर मैथमेटिक्स और तीन पदों पर विज्ञान विषय में नियुक्तियां होंगी। वहीं, फिजिकल एजुकेशन और हिंदी में 2-2 पदों पर भर्तियां होंगी। बाकी सभी में एक-एक पदों पर शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें