बीएचयू परिसर में शनिवार की रात बवाल हो गया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एक घंटे तक पथराव किया गया। पथराव में चीफ प्रॉक्टर सहित कुछ छात्र घायल हुए हैं।
बिरला अ छात्रावास के बाहर वाटर कूलर को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही एक घंटे तक पत्थरबाजी और हाथापाई हो गई। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर पत्थर फेंके गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी लाठी लेकर पहुंचे और हॉस्टल तक खदेड़ने लगे। इस प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों सहित कुछ को चोटें आईं।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम 15-20 छात्रों की ओर से छात्रावास के सामने सड़क को बाधित कर धरना-प्रदर्शन किया गया। छात्रों की मांग थी कि छात्रावास के अंदर लगे आरओ की क्षमता कम है। जिससे उन्हें पानी पीने में असुविधा हो रही है।
विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से 12.15 बजे धरनारत छात्रों को 75 बोतल पानी मंगवा कर दिया गया, जिस पर छात्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। छात्रावास के अंदर जा रहे कि छात्रों में से अचानक किसी ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी कर दी गई, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया।