फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बीएचयू, विद्यापीठ और संस्कृत विश्वविद्यालय बंद, हॉस्टल खाली करने के निर्देश 

Sat, 21 Mar 2020 01:41 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने शहर के तीनों विश्वविद्यालयों (बीएचयू, विद्यापीठ और संस्कृत विश्वविद्यालय) को बंद कर दिया है। तीनों विश्वविद्यालय परिसर के सभी गतिविधियों को बंद करने के साथ ही छात्रों को हास्टल खाली करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


तीनों विश्वविद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को हास्टल खाली करने के लिए 24 घंटे का मौका दिया है। शनिवार की सुबह तक सभी हास्टल खाली हो जाएंगे।

शुक्रवार को बीएचयू में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। परिसर में स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को भी बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के सभी पार्क, स्टेडियम और छात्रावासों को बंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों को पहले ही खाली करा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर छात्रावासों को खाली करने का फरमान जारी कर दिया है।

सुबह से ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद करके बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हास्टल खाली करने की सूचना मिलते ही छात्रों ने हास्टल खाली करना शुरू कर दिया। शनिवार की सुबह तक सभी हास्टलों को सील कर दिया जाएगा।
 
अगले आदेश तक सभी छात्रावासाें को बंद कर दिया गया है। मेस का संचालन भी 21 मार्च से बंद हो जाएगा। - डॉ. विनोद कुमार सिंह, मुख्य गृहपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 
 
छात्रावासों को खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है। शनिवार को सभी हास्टल सील कर दिए जाएंगे। - प्रो. आशुतोष मिश्रा, चीफ प्राक्टर, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें