विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों को पहले ही खाली करा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर छात्रावासों को खाली करने का फरमान जारी कर दिया है।
सुबह से ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद करके बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हास्टल खाली करने की सूचना मिलते ही छात्रों ने हास्टल खाली करना शुरू कर दिया। शनिवार की सुबह तक सभी हास्टलों को सील कर दिया जाएगा।
अगले आदेश तक सभी छात्रावासाें को बंद कर दिया गया है। मेस का संचालन भी 21 मार्च से बंद हो जाएगा। - डॉ. विनोद कुमार सिंह, मुख्य गृहपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
छात्रावासों को खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है। शनिवार को सभी हास्टल सील कर दिए जाएंगे। - प्रो. आशुतोष मिश्रा, चीफ प्राक्टर, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय