इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. संजय कुमार को अवमानना नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कहा, कुलपति आदेश का अनुपालन हलफनामा दाखिल करें या तीन जुलाई को हाजिर हों। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने सुशील कुमार दुबे की अवमानना याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सात जनवरी 2025 को कुलपति को निर्देश दिया था कि याची की प्रोन्नति पर नियमानुसार विचार कर तीन माह में निर्णय लें। अदालत के आदेश की जानकारी के बाद भी पालन नहीं किया गया। इस पर याची ने अवमानना याचिका दायर की। याची का कहना है कि कार्यकारिणी परिषद ने चार जून 2021 को संस्तुति की है।