कुलपति प्रो. राकेश भटनागर
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने अपने एक माह का वेतन कोरोना पीड़ितों और इससे जूझ रहे लोगों की मदद के लिए दिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी भी अपना एक दिन का वेतन देंगे।
देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए हर कोई सहयोग के लिए आगे आ रहा है। हर कोई अपने अपने इच्छाशक्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद कर रहा है। इसको देखते हुए बीएचयू कुलपति ने भी अपना एक माह का वेतन दान देने का निर्णय लिया है।
बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति के साथ ही विश्वविद्यालय के करीब 8500 शिक्षकों, अधिकारियों,कर्मचारियों से भी एक-एक दिन के वेतन देने की अपील की गई है जिससे कि हर संभव मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से एक आदेश भी जारी कर दिया गया है जिससे कि समय से लोग अपना सहयोग दे सकें।