फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: दिवाली के बहाने परिसर आए कुलपति प्रो. त्रिपाठी, कयासबाजी शुरू

Sun, 22 Oct 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी - फोटो : file photo
विज्ञापन
बीएचयू बवाल के बाद छुट्टी पर गए कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी गुरुवार को दिवाली की शाम 18वें दिन बगैर किसी पूर्व सूचना के परिसर आए। इस दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे प्रो. त्रिपाठी ने मालवीय भवन और कुलपति आवास में परंपरागत ढंग से पूजा-अर्चना की और दीप जलाए।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपने खास समर्थक प्रोफेसरों से मुलाकात भी की। चर्चा है कि दिवाली के बहाने प्रो. त्रिपाठी माहौल भांपने आए थे। उनके समर्थक इससे खुश हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपावली की छुट्टी के बाद वह परिसर में लौट आएंगे।

21 सितंबर को छेड़खानी और 23 सितंबर की रात धरना-प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना देश भर में बीएचयू की चर्चा हुई। पूरे प्रकरण में निशाने पर आए कुलपति प्रो. त्रिपाठी दो अक्तूबर को अवकाश पर चले गए थे।  
विज्ञापन


उनके छुट्टी पर जाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रहीं। कहा गया कि अब वह 27 नवंबर को अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले परिसर में नहीं आएंगे। इस बीच गुरुवार को दीपावली की शाम उनका बीएचयू आना, दूसरे सवाल खड़े कर रहा है।

कहा जा रहा है कि बीते दो साल में दीपावली या ऐसे किसी पर्व पर कुलपति इलाहाबाद चले जाते थे। उधर, वीसी पक्ष के प्रोफेसराें का कहना है उन्होंने अब तक इस्तीफा तो दिया नहीं, वे जब चाहें यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें