फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने एयरक्राफ्ट से निहारी बीएचयू परिसर व घाटों की छटा

Sun, 19 Apr 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को एनसीसी के प्रशिक्षण एयरक्राफ्ट ‘जेन एयर माइक्रोलाइट’ से 20 मिनट तक विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और गंगा घाट की छटा भी निहारी।
विज्ञापन


बीएचयू के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को फ्लाइंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को सुबह विश्वविद्यालय की हवाई पट्टी में प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने यहां से एयरक्राफ्ट से उड़ान भरी। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन करने के बाद गंगा घाटों के भी चक्कर लगाए। वापस आकर उन्होंने सभी कैडेट्स, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों से सद्भाव कायम रखने का आह्वान

किया। एनसीसी के विंग कमांडर नसीब बामल ने बताया कि उड़ान के लिए एटीसी से अनुमति लेनी पड़ती है। यह एयरक्राफ्ट 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 1000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। यह प्रशिक्षण पूरे साल चलेगा। बताया कि जूनियर में 700 और सीनियर वर्ग में 200 कैडेट्स को समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाता है। अब तक 40 से अधिक कैड्ेटस को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


इनसेट-
चार नए एयरक्राफ्ट आएंगे
वाराणसी। एनसीसी कैडट्स को प्रशिक्षण देने के लिए चार नए एयरक्राफ्ट मंगाने की तैयारी है। विंग कमांडर नसीब बामल ने बताया कि वर्ष 2016 दो और 2017 में दो नए एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। इस तरह दो साल बाद प्रशिक्षण के लिए कुल पांच एयरक्राफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें