आईआईटी बीएचयू में हर साल की तरह इस साल भी छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। कैंपस प्लेसमेंट में देश-विदेश की करीब 30 से 40 कंपनियां छात्र-छात्राओं का अलग-अलग पदों के लिए साक्षात्कार कर रही हैं। पहले दिन अलग-अलग विभागों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने घर बैठे ही कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया। सोमवार आधी रात के बाद शुरू होने वाली प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एक साथ बड़ी संख्या में आनलाइन मोड में छात्रों के प्रतिभागिता से इंटरनेट नेटवर्क पर भी असर रहा। आईआईटी में 15 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में यह पहला मौका है जब छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार के लिए कंपनियां संस्थान में नहीं आ सकीं हैं।