फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू:10 हजार शिक्षक-कर्मचारियों को वेतन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के शिक्षकों, कर्मचारियाें का वेतन भुगतान नए नियमों की वजह से नहीं हो पा रहा है। आम तौर पर महीने के अंतिम दिन अथवा महीने के पहले दिन तक मिलने वाला वेतन अभी तीन दिन बाद तक खाते में नहीं पहुंचा है। इसको लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। वेतन कब जारी होगा, इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों को मिलाकर संख्या करीब दस हजार है। आम तौर पर महीना पूरा होने के अंतिम दिन या फिर अगले दिन तक खाते में वेतन आ जाता था, लेकिन इस बार नवंबर महीना शुरू होने के बाद भी अक्तूबर का वेतन नहीं मिलने से शिक्षक-कर्मचारी परेशान हैं। अब तक यूजीसी के माध्यम से बैंक और फिर बैंक से सीधे खाते में वेतन आ जाता था। इस बार आरबीआई के ट्रेजरी सिंगल अकाउंट से वेतन भुगतान होना है, इस वजह से ही व्यवस्था के लागू होने में थोड़ी देरी हो रही है। आने वाले दिनों में दीपावली का त्योहार है और लोगों को सामानों की खरीदारी भी करनी है, ऐसे में लोगों को त्योहार फीका पड़ने की चिंता भी सता रही है। हालांकि इस तरह की स्थिति केवल बीएचयू की ही नहीं बल्कि देश के कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हैं। इस बीच कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वेतन न मिलने को लेकर पोस्ट डालकर अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए वेतन की मांग की है।
वेतन भुगतान आरबीआई के ट्रेजरी सिंगल अकाउंट के माध्यम से होना है। इसकी प्रकिया चल रही है। इस बारे में शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी सहित अन्य जगहों पर बातचीत हुई है। जल्द ही वेतन का भुगतान हो जाएगा।-अभय ठाकुर, वित्ताधिकारी, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें