फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बीएफए प्रवेश परीक्षा पर सवाल, छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में बीएफए प्रवेश परीक्षा परिणाम को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों ने भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही सेंट्रल आफिस के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया। जिससे सेंट्रल ऑफिस जाने वाला मार्ग भी बाधित रहा। उधर, सूचना मिलने पर आए चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र लिखित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि लिखित परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल में बहुत कम नंबर दिए गए हैं। कुलपति से प्रायोगिक परीक्षा की कॉपियों की दोबारा जांच कराने और तब तक काउंसिलिंग प्रक्रिया न कराने की मांग की है। उधर चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने धरनारत छात्रों को लिखित आश्वासन दिया तब जाकर छात्र माने।
विज्ञापन

अनामिका मिश्रा, बबली जायसवाल, माधुरी, साक्षी कुमारी, दिव्या, नीरज आदि विद्यार्थियों ने बताया कि ऐसे छात्र जिन्हें लिखित परीक्षा में 150 में 120 से 130 नंबर मिले हैं, वहीं 720 नंबर के प्रायोगिक परीक्षा में से कई छात्रों को 100 के आसपास अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें