फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में टीवी स्क्रीन से मरीजों के नंबर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों को नंबर लगाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मरीजों की सुविधा के लिए टीवी स्क्रीन पर पर्चा नंबर दिखने की जो व्यवस्था की गई थी, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ओपीडी में लगी टीवी कई महीनों से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

बीएचयू में इलाज के लिए केवल पूर्वी यूपी नहीं बल्कि बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि जगहों से मरीज एक दिन पहले केवल इसीलिए आ जाते हैं कि वह जल्दी से पर्चा जमा कर समय से डॉक्टर को दिखा सके। मरीजों को नंबर लगाने में कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी ओपीडी में टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। सभी मरीजों को पर्चा जमा करते ही उनका नंबर टीवी स्क्रीन पर दिखने लगता था। इससे मरीज आसानी से अपने नंबर को देखकर डाक्टर के पास पहुंच जाते थे। अब स्क्रीन बंद होने से नंबर को लेकर मरीजों में नोकझोंक होने लगती है, वहीं डाक्टर के पास भी मरीज भीड़ लगा देते हैं। हालत यह है कि न्यूरोलॉजी विभाग, माडर्न मेडिसिन, चर्म रोग आदि विभागों के सामने टीवी स्क्रीन तो लगी है लेकिन इस पर कोई नंबर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें