फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच कला संकाय में पहुंचा फिरोज का आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के बाद मचे घमासान से परेशान डॉ. फिरोज खान ने अब कला संकाय के संस्कृत विभाग में आवेदन किया है। यहां साक्षात्कार की तिथि तो अब तक तय नहीं है लेकिन फिरोज ने संस्कृत विषय की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एक साथ कला संकाय, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, आयुर्वेद संकाय, विज्ञान संकाय सहित अन्य संकायों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसमें कई संकायों में तो साक्षात्कार हो गए हैं जबकि कुछ में अभी होना बाकी है। इस बीच आयुर्वेद संकाय में 29 नवंबर को साक्षात्कार की तिथि तय कर दी गई है। डॉ. फिरोज खान के संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्ति के बाद से जो विरोध हो रहा है, उससे खुद फिरोज खान बहुत आहत है। पिछले दिनों आयुर्वेद संकाय में आवेदन करने के बाद अब फिरोज कला संकाय के संस्कृत विभाग में भी जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी कर दिया है। उधर सूत्रों की माने तो संस्कृत विभाग में नियुक्ति के लिए भी साक्षात्कार दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में कराया जा सकता है, इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें