फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: सत्यनारायण कथा से विवाह संस्कार तक की ट्रेनिंग, पहली बार जनेऊ संस्कार की पढ़ाई; पढ़ें- पूरी जानकारी

Thu, 12 Nov 2026 05:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के पुरोहित कोर्स में पहली बार सत्यनारायण कथा, जनेऊ और विवाह संस्कार की प्रायोगिक पढ़ाई होगी। भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को रिटर्न एयर फेयर मिलेगा। 17 नवंबर, 21 दिसंबर और 25 फरवरी से कक्षाएं शुरू होंगी। 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में चलने वाले पुरोहित ट्रेनिंग कोर्स में इस बार सत्यनारायण कथा, जनेऊ और विवाह संस्कार भी जोड़ दिए गए हैं। इनकी प्रायोगिक पढ़ाई होगी। कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी जो कि 17 नवंबर, 21 दिसंबर और 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 

विज्ञापन


भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय उच्चायोग ने सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अब चार दिन बाद से ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएगी। भारत अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. शरदिंदु तिवारी ने बताया कि फिजी, ट्रिनिडाड-टोबैगो, मॉरिशस सहित कई देशों के अभ्यर्थी कक्षाएं करने आएंगे। 

पहली ऑनलाइन क्लास 17 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 21 दिसंबर से 16 जनवरी 2027 तक बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी। इस दौरान उन्हें परिसर में रहने की व्यवस्था दी जाएगी। आने-जाने का इकॉनमी क्लास हवाई टिकट भी मिलेगा। दूसरा ऑनलाइन मॉड्यूल एक से 25 फरवरी 2027 तक होगा। 
विज्ञापन


इन लोगों को हिंदू धार्मिक परंपराओं, कर्मकांडों और पुरोहिताई से संबंधित स्किल में पारंगत किया जाएगा। इस कोर्स की शुरुआत पिछले साल ही हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

अभ्यर्थियों में से ही बनेंगे जजमान
प्रो. तिवारी ने कहा कि ऑफलाइन क्लास के दौरान अभ्यर्थियों में से ही किसी एक को जजमान बनाया जाता है। बीएचयू के वैदिक ब्राह्मण नौ ग्रहों का पूजन कराएंगे। पंडित और मंत्रों के साथ सभी पवित्र वस्तुओं को चढ़ाया जाएगा। अग्नि कुंड में हवन सामग्री डालकर पूजा कराने की पद्धति सिखाई जाएगी। अग्निपूजा और पूर्णाहुति होती है। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र के साथ ही भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) नेटवर्क के सहयोग से आयोजित इस कोर्स को चलाया जा रहा है। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को देवनागरी लिपि का बेसिक ज्ञान और कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें