अभ्यर्थियों में से ही बनेंगे जजमान
प्रो. तिवारी ने कहा कि ऑफलाइन क्लास के दौरान अभ्यर्थियों में से ही किसी एक को जजमान बनाया जाता है। बीएचयू के वैदिक ब्राह्मण नौ ग्रहों का पूजन कराएंगे। पंडित और मंत्रों के साथ सभी पवित्र वस्तुओं को चढ़ाया जाएगा। अग्नि कुंड में हवन सामग्री डालकर पूजा कराने की पद्धति सिखाई जाएगी। अग्निपूजा और पूर्णाहुति होती है। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र के साथ ही भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) नेटवर्क के सहयोग से आयोजित इस कोर्स को चलाया जा रहा है। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को देवनागरी लिपि का बेसिक ज्ञान और कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए।